back to top

राजनांदगांव : रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अंतर्गत समूह की महिलाओं तथा स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता – कलेक्टर…

गौठान में विद्युत, पेयजल एवं अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अंतर्गत मसाले पीसने वाली मशीन, बॉयोफ्लॉक कल्चर, पशुपालन के साथ ही अन्य गतिविधियों को शामिल करने कहा
कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ की ली समीक्षा बैठक

राजनांदगांव 19 सितम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि सुराजी गांव योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। सभी गौठानों में इसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। चिन्हांकित गौठानों में रीपा के तहत रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जाना है।

Advertisements

इसके अंतर्गत समूह की महिलाओं तथा स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देना है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सभी गौठान में मल्टीएक्टिीविटी शेड स्वीकृत करें। गौठान में विद्युत, पेयजल एवं अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अंतर्गत मसाले पीसने वाली मशीन, बॉयोफ्लॉक कल्चर, पशुपालन के साथ ही अन्य गतिविधियों को शामिल करें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से कहा कि गौठानों का लगातार भ्रमण करते रहें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि मेहनत एवं लगन से इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करें। कलेक्टर ने सभी विकासखंड में नर्सरी का निर्माण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि चारागाह निर्माण के लिए व्यवस्थित तरीेके से कार्य करने की आवश्यकता है। सभी गौठानों में गोबर की खरीदी होनी चाहिए। उन्होंने सभी गौठानों में जैविक खाद उत्पादन एवं विक्रय की प्रगति के संबंध में गहन समीक्षा की। उन्होंने गौठानों में मुर्गी शेड, गौठानों में मल्टी-एक्टिविटी शेड, वर्मी टंका की जानकारी, नरवा उपचार के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अमृत सरोवर कार्यों की प्रगति, नेपियर रूट लगाए जाने की जानकारी, वृक्षारोपण, प्रतिदिवस कार्यरत श्रमिक एवं सृजित मानव दिवस, मजदूरी भुगतान, अपूर्ण कार्य जिओ-टैग,

एनएमएमएस, ग्रामीण गौठानों में गोधन न्याय योजना क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, जैविक खाद उत्पादन की प्रगति, जैविक खाद विक्रय की प्रगति, गौठान मैप में एण्ट्री की प्रगति, गौमूत्र खरीदी, तैयार उत्पाद एवं विपणन की जानकारी, गोबर क्रय एवं गतिविधि संचालन संबंधी जानकारी, गौठान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं संबंधी जानकारी, गोठान ग्राम में संचालित गतिविधि को गौठानों में स्थापना की जानकारी, घास काटने की मशीन की जानकारी, गौठानों में स्थापित मशीन की जानकारी, सिलाई मशीन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सभी जनपद सीईओ, मनरेगा से श्री फैज मेनन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के श्री उमेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page