back to top

राजनांदगांव : ललित साहू को मिला भाजपा घुमका मंडल महामंत्री की कमान…

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी घुमका मण्डल की बहुप्रतीक्षित संगठन कार्यकारिणी की घोषणा हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवम विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह,सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर एवम पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने घुमका मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा की सहमति से ग्राम इरईकला के निवासी ललित साहू को को अपनी टीम मे महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बड़ी दायित्व को सौंपते हुवे ललित साहू पर भरोसा जताया हैं। भाजपा युवा नेता ललित साहू पूर्व में युवा मोर्चा में मंत्री, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष के पद का निर्वहन कर चुके हैं व अभी वर्तमान में ग्राम पंचायत इरईकला के सरपंच है,इसी वजह से संगठन ने लगातार कद बढ़ाया है। संगठन व राजनीति में उनके साफ सुथरा छवि, शिक्षित अनुभव, लोकप्रिय व्यवहार व उपलब्धि के कारण भारतीय जनता पार्टी घुमका मंडल के महामंत्री का दायित्व सौंपा हैं।

Advertisements

ललित साहू को यह जिम्मेदारी मिलने से घुमका मण्डल, डोंगरगढ़ विधानसभा एवम राजनांदगांव के युवा साथियों मे हर्ष व्याप्त हैं। अंचल के छोटे से ग्राम इरईकला के युवा ललित साहू को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया जाना छेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह पहला मौका हैं ,जब घुमका छेत्र के युवा नेता को महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली है। श्री ललित साहू जी ग्राम इरईकला के वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता जीवराखन साहू जी व पूर्व सरपंच श्रीमती फलेश्वरी साहू जी के पुत्र है।

आज संगठन में महामंत्री का दायित्व मिलने पर ललित साहू को लगातार बधाई संदेश देने का दौर जारी है एवम उनके नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।भाजपा घुमका मंडल में वहीं उपाध्यक्ष श्री ढालसिंग साहू, दिलीप पटेल,श्रीमती धनमत वर्मा, श्रीमती अश्वनी साहू,मंत्री – पवन गायकवाड़, उमेश वर्मा, श्रीमती जय श्री साहू, श्रीमती नूतन साहू , कोषाध्यक्ष -खेमलाल साहू, सहकोषाध्यक्ष -गोविंदा सेन, मीडिया प्रभारी तोषेंद्र सिंहा, सोशल मीडिया प्रभारी चैनेज वर्मा एवं कार्यालय प्रभारी अनिल राजपूत को नियुक्त किया गया है।

।ललित साहू जी ने महामंत्री के दायित्व के लिए पूर्व राज्यमंत्री खूबचंद पारख, अध्यक्ष पर्यटन बोर्ड नीलू शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य व सभापति किरण विनोद बारले, शीला टाकेश सिन्हा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल,जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी, राजेन्द्र गोलछा,रविंद्र वैष्णव,पूर्व विधायक विनोद खांडेकर,सरोजनी बंजारे ,

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, अशोक देवांगन,जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर , जनपद उपाध्यक्ष अनिता डीगेन्द्र सिन्हा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, जिला भाजयुमो महामंत्री, गोलू सूर्यवंशी, डीकेश साहू,पूर्व मण्डल जागेश्वर साहू, भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर, जनपद सदस्य जितेन्द्र गायकवाड़, साकेत वैष्णव लक्ष्मीकोसरे, अश्वनी साहू, मंजू चंदेल,ग्राम के वरिष्ट थानू राम साहू, उपसरपंच श्याम लाल साहू,जीवराखन साहू, कन्हैया लाल साहू,नारद सेन, राजकुमार लहरे, बंशी लाल साहू , कमलेश साहू , दुलेश्वर साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page