back to top

राजनांदगांव : लोक मड़ई एवं कृषि मेला में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों को दी गई उपयोगी जानकारी एवं सलाह…

कृषक पाठशाला का आयोजन
नवीन कृषि तकनीक की दी गई जानकारी

राजनांदगांव 14 फरवरी 2023। डोंगरगांव विकासखंड के खेल मैदान में तीन दिवसीय लोक मड़ई एवं कृषि मेला में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा किसानों को उपयोगी जानकारी, सलाह एवं परामर्श दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के स्टॉल में किसानों को नवीन कृषि तकनीक, मशरूम से बने आचार, बड़ी, पापड़, पाउडर उत्पाद व जैविक उर्वरक बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, केचुआ खाद, हस्त चलित बीज बोआई यंत्र, मूंग बीज की उन्नत किस्म शिखा का प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

आयोजन में कृषक पाठशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ  वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री आरके स्वर्णकार ने कृषकों को मृदा क्षरण एवं जल संरक्षण विषय पर जानकारी देकर जागरूक किया। उद्यानिकी वैज्ञानिक श्रीमती गुंजन झा ने जायद में खरबूज एवं तरबूज की खेती पर जानकारी दी। साथ ही वैज्ञानिक श्री मनीष सिंह, श्री जितेन्द्र मेश्राम द्वारा कृषकों एवं छात्र-छात्राओं को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।

मेला में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि से संबंधित कृषि उपकरण, कृषि मशीनरी, डेयरी प्रौद्योगिकी, बागवानी, नर्सरी, मछली पालन, कृषि, रेशमपालन, कुक्कुट पालन और पशुपालन, कृषि रसायन, उर्वरक और कीटनाशक का स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page