back to top

राजनांदगांव : वाणिज्य कर विभाग द्वारा 31 मई को कार्यशाला का आयोजन…

रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां
राजनांदगांव 30 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्री (पंजीयन) के संबंध में जनोपयोगी सुधार किया गया है। इन सुधारों की विस्तार से जानकारी देने एवं जनसामान्य को अवगत कराने के उद्देश्य से वाणिज्य कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) विभाग द्वारा 31 मई 2025 को सुबह 11 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में रजिस्ट्री के संबंध में किये गए सुधारों की विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा रजिस्ट्री के संबंध में 10 नये सुधार किए गए है। जिनमें फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन, रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड, ऑनलाईन भारमुक्त प्रमाण पत्र, स्टाम्प एवं रजिस्ट्री शुल्कों को कैशलेस भुगतान, वाट्सएप सेवायें, डिजीलॉकर सेवायें, रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वत: निर्माण, घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज निर्माण, घर बैठे रजिस्ट्री तथा रजिस्ट्री के साथ स्वत: नामांतरण शामिल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page