back to top

राजनांदगांव : विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र…

राजनांदगांव। छुरिया:- राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम ग्राम पंचायत महाराजपुर में शामिल हुई। यह अभियान पूरे देश भर में 15 दिवसीय चलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी जी की व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर किसानों की आय दुगुनी करने कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदरणीय विष्णु देव साय जी व कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी के नेतृत्व में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज किसान आत्मनिर्भर व सशक्त हो रहे हैं।

Advertisements

जिससे आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान के साथ साथ अनेक फसलों की भी खेती किसानों द्वारा की जा रही है।विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगभग पूरे देश के 700 जिलो में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दलों की भागीदारी से ग्राम पंचायत पर जाकर किसानों से चर्चा कर खेती के नई तकनीक एवं शाशान की योजनाओ की जानकारी देंगे।पुरे देश के लगभग 1.5 करोड़ किसानों से वैज्ञानिक दल चर्चा करेंगे।इस अवसर पर आज ग्राम पंचायत महराजपुर में दो वैज्ञानिक दल योगेन्द्र श्रीवास्तव व आशीष गौरव शुक्ला ने किसानों से चर्चा कर उन्हें नई तकनीक से खेती व शाशन की योजना की जानकारी दी।


इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया कृषि सभापति उत्तरा निषाद, जनपद सदस्य चुनिया बाई,क्षमा तिवारी ग्राम संरपच,सकिला बाई उपसंपच,छबिल कंवर, परमेश्वर कंवर, गुरविंदर सिंह, पिल्लू कंवर, दुर्गा बाई,बिसो बाई, उर्वशी साहु, अहिल्या कंवर समेत कृषि विभाग,पशुधन विभाग,उधानकी विभाग, मत्स्य विभाग, एवं कृषि विज्ञान विभाग जिला राजनांदगांव के अधिकारी कर्मचारीगण व ग्राम पंचायत महराजपुर के किसान साथी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page