back to top

राजनांदगांव : विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे तीन लोगों की हादसे में मौत…

राजनांदगांव – राष्ट्र संत विद्यासागर महाराज के देवलोक गमन की जानकारी पाकर अंतिम दर्शन हेतु आ रहे तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई । हादसा साल्हे कसा महाराष्ट्र के पास पानगांव मुंडीपार के बीच हुआ विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए सतना से आ रहे तीन लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए ।

Advertisements

मौके पर ही तीनों की मौत हो गई घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है जानकारी के अनुसार हादसा साल्हेकसा महाराष्ट्र के पास हुआ है पानगांव मुंडीपार के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी ।

घटना में आशीष जैन ,जितेंद्र जैन और एक अन्य की मौत हो गई बताया जा रहा है कि कार में 6 लोग सवार थे कार अनियंत्रित होकर रेनबोड पुजारी टोला बांध नहर में पलट गई सभी लोग पानी में डूबने लगे तीन की मौत हो गई शेष तीन को बचाकर इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page