back to top

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष ने गंज पारा स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत…

गंजपारा स्कूल के उन्नयन कार्य की डॉ रमन सिंह ने की सराहना

Advertisements

राजनांदगांव, 27 जून। आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ रमन सिंह ने हीरामोती वार्ड क्रमांक 39 स्थित गंजपारा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में किए जा रहे उन्नयन एवं विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा कार्यों की गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर वातावरण के लिए किए गए प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान पर उन्होने शाला के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मुह मीठा कराकर स्वागत किया।


इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा, राजगामी संपदान्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, चेम्बर आॅफ कार्मस के अध्यक्ष श्री कमलेश बैद, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा, वार्ड पार्षद श्री रवि सिन्हा, पार्षद श्री जैमन बैद व श्री सतीष साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय व श्री मुकेश धु्रव विशेष रूप से उपस्थित थे।


निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने विद्यालय परिसर में किए गए आधारभूत संरचना विकास, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा सुविधाओं के विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इस प्रकार के प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का विकास भविष्य की पीढ़ी के निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने महापौर मधुसूदन यादव एवं वार्ड पार्षद रवि सिन्हा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक पहल से शासकीय विद्यालयों का स्वरूप बदल रहा है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने इन कार्यों को उत्कृष्ट बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं शिक्षा के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।


महापौर श्री यादव ने डाॅ रमन सिंह जी का स्वागत करते हुए विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि गंज पारा स्कूल जर्जर हो रहा था, जिसका मरम्मत कर जिर्णाेद्धार किया गया है, बाॅउण्ड्रीवाॅल का निर्माण कर निजी स्कूल की तरह क्लास रूम को मोर्डन क्लास बनाया गया है।


वार्ड पार्षद श्री सिन्हा ने शाला में उपस्थिति के लिए विधानसभा अध्यक्ष सहित
उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में किए जा रहे कार्यों को देखकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इसकी सराहना की और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल बताया। स्कूल आगमन पर डाॅ रमन सिंह का महापौर सहित निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष तथा पार्षदों एवं शाला की प्राचार्य श्रीमति राबिया सदाब नें पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान जन प्रतिनिधि के अवाला शाला के शिक्षक, विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page