back to top

राजनांदगांव: राष्ट्रीय एकता दिवस पर बसंतपुर थाना पुलिस ने देखा यूनिटी मार्च पास्ट का सीधा प्रसारण…

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा का दिया संदेश

राजनांदगांव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बसंतपुर पुलिस थाना द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित ‘यूनिटी मार्च पास्ट’ एवं एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा।

कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के उनके संकल्प को याद किया गया।

पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझते हुए देश की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता और राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करना रहा।