back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से नलकूप खनन के लिए 99 लाख 36 हजार रूपए की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त…


राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राजनांदगांव विकासखंड के 44 ग्रामों में पेयजल के लिए राजस्व मद से नवीन नलकूप खनन के कार्यों के लिए 99 लाख 36 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत राजस्व मद से राजनांदगांव विकासखंड के 44 ग्रामों में नलकूप खनन के लिए 99 लाख 36 लाख रूपए का स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisements

ग्राम पनेका, बांकल, फरहद, सुकुलदैहान, बोरी, डिलापहरी, बम्हनी, भानपुरी, गठुला, धार्मपुर, बरगाही, भेडिकला, बागतराई, पार्रीकला, ईरा, ककरेल, ठेकवा, मगरलोटा, खुटेरी, ठाकुरटोला, परमालकसा, धीरी, फुलझर, फरहद, मौहाभाठा, तोरनकट्टा, मनकी, इंदावानी,  बैगाटोला,  सुंदरा, सोमनी, टेड़ेसरा, ढोडिया, कोटराभाठा, बूचीभरदा, आरला, उसरीबोड़, मोखला, मुड़पार, भोथीपारखुर्द, रानीतराई, सिंघोला, सुरगी, भर्रेगांव में पेयजल के लिए नलकूप खनन किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page