back to top

राजनांदगांव : व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन ने एमसीएमसी के मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण…

लोकसभा निर्वाचन-202

Advertisements
राजनांदगांव 29 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रंजन ने कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। 

व्यय प्रेक्षक ने मीडिया सेंटर में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य के लिए मीडिया सेंटर से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगतापूर्वक करें। 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया की निगरानी पर ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने पेड न्यूज तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनिटरिंग एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यय अनुवीक्षण को ध्यान में रखते हुए टीम सक्रियतापूर्वक कार्य करें। 

उन्होंने मीडिया सेंटर में संधारित पंजी का अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, उप संचालक जनसंपर्क एवं सचिव एमसीएमसी डॉ. उषा किरण बड़ाईक, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page