back to top

राजनांदगांव: शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर विरोध करने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ लाल राजपूत (26 वर्ष), निवासी योगी नगर, कोडी खान के पीछे, बसंतपुर के रूप में हुई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे वह महामाया चौक स्थित अपने सैलून दुकान में काम कर रहा था। तभी आरोपी योगेश उर्फ लालू राजपूत दुकान में आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ–मुक्कों से मारपीट कर उसे नाली में धकेल दिया।

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 497/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू द्वारा टीम गठित की गई। लगातार तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ लाल राजपूत को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।

कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल और आरक्षक अतहर अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page