back to top

राजनांदगांव : शराब भट्टी से लाकर गांव में करता था बिक्री,आरोपी गिरफ्तार…

▶️शराब भट्टी से लाकर गांव में करता बिक्री नगदी रकम एवं लगभग 06 लीटर शराब बरामद जप्त किया गया

Advertisements

▶️आरोपी को भेजा गया, न्यायिक रिमाण्ड पर.

राजनांदगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री लखन पटले एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी मोहारा श्री पिल्लुराम मंडावी एवं उनकी टीम द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

दिनांक 28.06.2023 को पुलिस चौकी मोहारा में जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम केसली में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है, कि प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी पुलिस चौकी मोहारा द्वारा टीम गठित कर ग्राम केसली से जारवाही जाने वाले रोड पुलिस के पास एक व्यक्ति पुलिस में बैठा था,

जिसके पास एक प्लास्टिक की बोरी में कुछ छुपाकर रखा था, जो पुलिस देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसके कब्जे से 4 बाटल अंग्रेजी गोवा शराब, 1 बाटल देशी प्लेन शराब एवं 10 पीवा प्लेन देशी शराब जुमला 5 लीटर 550 एम0एल0 कीमती 2300/- एवं बिकी रकम 300/-रू नगदी जप्त किया गया।

उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम आरती साहू पिता मनहरण साहू उम्र 34 साल ग्राम केसली ओपी मोहारा का होना बताया, जिसे शराब रखने, बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिये जाने पर, आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया।

आरोपी द्वारा बताया कि वह शराब भट्ठी से शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री करता है। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर उसे दिनांक 28.06. 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी श्री पिल्लुराम मंडावी द्वारा जानकारी दी गई कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी0 श्री पिल्लुराम मंडावी, सउनि महेन्द्र यादव, प्र0आर0 ताज खान, लालबहादुर, आर० सुरेन्द्र रामटेके, मनीष सोनकर, आनंद देवाले, शाहिद अंसारी, अश्वनी कुरें, रोशन देखमुख की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page