back to top

राजनांदगांव: शराब व सटोरियों के विरूद्ध पुलिस चौकी मोहारा की लगातार कार्यवाही जारी, दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव- थाना प्रभारी डोंगरगढ़ अलेक्जेंडर किरो के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे शराब, जुआ व सटटा की धरपकड़ मुहिम में उप निरीक्षक दिनेश यादव चौकी प्रभारी मोहारा एवं चौकी स्टाफ द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री व जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु हर संभव प्रयास करते हुए आज पुलिस चौकी मोहारा के द्वारा ग्राम मोहारा व शिवपुरी के शराब कोचिया व सटोरियों के विरुद्ध रेड कार्यवाही कर आबकारी एक्ट व सटटा एक्ट के दो प्रकरण पर कार्यवाही की गई है।

Advertisements

आरोपी नंदकिशोर वर्मा पिता कुमार वर्मा उम्र 21 साल साकिन मोहारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 435 / 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया जाकर आरोपी से 62 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब 11.160 बल्क लीटर व एक नग मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 यु 1117 जूमला कीमती 27440 रूपये जप्त किया गया।

आरोपी मुक्तार सिंग पिता बहादुर सिंग उम्र 70 साल साकिन शिवपुरी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 436 / 2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। आरोपी से एक नग सटटा पटटी, एक नग नीला डांट पेन व नगदी रकम 460 रूपये जप्त किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी० दिनेश यादव, स०उ०नि० रेखलाल भलावे प्र० आर० 659 सियाराम धुर्वे, आरक्षक 1258 परमानंद बोगा, आरक्षक 1378 प्रेमलाल साहू, आर01255 शिवलाल वर्मा, आर0 56 खम्मन सिन्हा की भुमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page