back to top

राजनांदगांव : वृक्षारोपण अभियान के तहत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव कार्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण….


राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजनांदगाव परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण अभियान के अंतर्गत आम, नीबू, शीशम, नीम, करोंदा, अशोक, गुलमोहर, करण, जाम, गुलाब, कटहल, पपीता, जामुन जैसे फलदार एवं छायादार लगभग 100 पौधे लगाए गए। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी को सौंपी गई है। जो कर्मचारी-अधिकारी पौधों को सुरक्षित रखेंगें उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पर्यावरण हमारे जीवन के लिए उपयोगी है।

Advertisements

पौधों से हमें आक्सीजन प्राप्त होता है। कार्यालय को हरा-भरा एवं साफ-सुथरा रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण को सफल बनाने के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव का विशेष सहयोग रहा। वार्ड के पार्षद श्री गगन आईच उपस्थित रहकर पौधे लगाएं।

इसी प्रकार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एनके पंचभावे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, भारती आहुजा आर्य, गुप्तेश्वरी रावटे, लेखापाल श्री राजेश खपर्डे, सहायक ग्रेड-2 महावीर साहू, सहायक ग्रेड -2 पुष्पा वाघमारे, लिपिक भरोषा राग निषाद, सहायक ग्रेड-3 प्रतीक गोंडाने, नागेश निकोसे, मनीषा नागदेवे, नंदू साहू, कौशिक निषाद, सतीत डोंगरे, युगल किशोर साहू, राघव साहू, कुन्ती यादव एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page