back to top

राजनांदगांव: शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस का भ्रमण, व्यापारियों को दी समझाइश…


राजनांदगांव। सुचारू और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम ने महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, आजाद चौक, फव्वारा चौक, गुड़ाखू लाइन, गंज चौक और तिरंगा चौक का भ्रमण कर यातायात की स्थिति का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाइश दी कि वे निर्धारित समय सीमा में माल की लोडिंग और अनलोडिंग करें, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं। पुलिस ने शहर के सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें, जिससे शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाकर सुगम यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page