back to top

राजनांदगांव: शहीद स्वर्गीय उदय मुदलियार की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों को बांटे 1000 राशन के किट….

राजनांदगांव 25 मई 2021-  प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील आहुजा एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एंव अल्पसंख्यक अध्यक्ष राजिक सोलंकी के नेतृत्व में शहीद स्व. उदय मुदलियार एवं स्व. अल्लानुर भिंड़सरा के 8वी पुण्य तिथि में स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक स्थित प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानूशाली ने बताया कि शहीद स्वर्गीय श्री उदय मुदलियार की पुण्यतिथि पर कोरोना काल में प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को घर घर पहुंचा कर लगभग 1000 राशन सामग्री किट वितरित किया गया।

ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को नक्सली हमले में कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता शहीद हुए थे। इसी की याद में पुण्य तिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शहीदों के व्यक्तित्व ,कृतित्व एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए सम्मान पूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राजनांदगांव के पूर्व विधायक शहीद उदयमुदलियार के सुपुत्र जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि हमने अपने नेताओं को और मैने आपने पिता को खोया है। झीरम घाटी न्याय की लडा़ई जारी रहेगी। श्री मुदलियार ने कहा कि लॉकडाउन के वजह से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को आज घर घर पहुंच कर युवा कांग्रेस के साथ राशन सामग्री का वितरण किया गया।
नगरवासियों ने जितेंद्र उदय मुदलियार को अपने बीच देखकर खुशी जाहिर कर आशीर्वाद देते हुए शहीद स्वर्गीय उदय मुदलियार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

वही आज राजनांदगांव शहर के कांग्रेस भवन में झीरमघाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष  नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा, राजनांदगांव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित अन्य शहीदो की आठवीं बरसी मनाई गई और युवा कांग्रेस द्वारा उन्हे श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस भवन में एक संगोष्ठी सभा आयोजित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार, नगर निगम अध्यक्ष पप्पू धकेता, अशोक फडणवीस, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानूशाली, सूर्यकांत जैन, मामराज अग्रवाल ,जनपद उपाधायच रोहित चंद्राकर, प्रेम रूपचंदनी, प्रीति वैष्णव, हिमानी वाहिनी नितिन बतरा, लक्ष्मण साहू, राकेश चंद्राकर , विरेंद्र चंद्राकर, अमित कुशवाहा, गोलू नायक, जस्सु सोनी, आसिश साहू , मोटू थमर्श ,शाहिद रज़ा शेख़ आसिफ़, शहिल खान,मोकु साहू सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page