back to top

राजनांदगांव : शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 21 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 15 सितम्बर 2023। छुरिया विकासखंड के आश्रित ग्राम गिधवाभंवर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 21 सितम्बर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

Advertisements

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में विहित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै।

शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page