back to top

VISION TIMES : हरे भरे वृक्षों की कटाई का भाजपा ने किया विरोध…

रायगढ़। भाजपा के पदाधिकारीयों ने डिग्री कॉलेज के पास हरे भरे पेड़ो की कटाई करने पर रोक लगाने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। बता दे कि आंबेडकर चौक से डिग्री कॉलेज वाली सड़क के किनारे सी मार्ट बनाने के नाम पर सैंकड़ों हरे भरे पेड़ की कटाई की जा रही है। भाजपा के पदाधिकारीयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया ।

Advertisements

भाजपा के पदाधिकारीयों ने सांकेतिक रूप से विरोध जताया है। उनकी मांग है कि तत्काल पेड़ो की कटाई पर रोक लगाई जाए। और अगर जल्द इसपर रोक नही लगाई जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। भाजपा के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया है की सरकार जमीनों को नीलाम कर बेच रही है और अब सी मार्ट खोलने के लिए हरे भरे पेड़ो की बली दी जा रही है जो गलत है।

देखा जाए तो शहर में हरे भरे पेड़ कम ही दिखाई पड़ते है। वही डिग्री कॉलेज क्षेत्र में सी मार्ट बनाने के नाम पर प्रशासन द्वारा सौ से अधिक पेड़ो की कटाई की जा रही है जिसका भाजपा द्वारा विरोध जताया गया है। वही भाजपा के पदाधिकारीयों ने कलेक्ट्रेट के सामने भी पहुंच कर नारेबाजी की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page