back to top

राजनांदगांव : संभागायुक्त ने कलेक्टोरेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लोकसेवा केन्द्र का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 22 मार्च 2024। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज कलेक्टोरेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लोकसेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने लोकसेवा केन्द्र में जनसामान्य से रूबरू हुए और आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंचने वालों से बात कर जानकारी ली। 

उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय में संधारित पंजी का अवलोकन किया और वहां विभिन्न शाखाओं में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page