back to top

राजनांदगांव : संभागायुक्त ने सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण…

लोकसभा निर्वाचन-2024

राजनांदगांव 22 मार्च 2024। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे। 

संभागायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी सी-विजिल श्रीमती शिल्पा देवांगन ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page