back to top

राजनांदगांव : संभागीय संयुक्त संचालक ने व्यायाम शिक्षक रणविजय प्रताप सिंह को किया बहाल, आदेश जारी…

राजनांदगांव। आमंत्रण पत्र में त्रुटिपूर्ण लेख छपवाने के कारण सस्पेंड किए गए व्यायाम शिक्षक रणविजय प्रताप सिंह को पुन: बहाल कर दिया गया है। बहाली का आदेश संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा की ओर से बुधवार को जारी किया गया है। आदेश में संभागीय संयुक्त संचालक ने कहा कि उक्त मामले में प्रस्तुत तथ्य समाधान कारक होने के कारण श्री सिंह को निलंबन से बहाल कर पूर्ववत शासकीय उच्च. माध्य. स्कूल डिलापहरी, विकासखंड राजनांदगांव में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।  

Advertisements

You cannot copy content of this page