back to top

राजनांदगांव : संविधान दिवस मनाने के लिए विधी के छात्र छात्राओ में उत्साह…


राजनांदगांव जिले मे संविधान दिवस 26 नवम्बर को धूमधाम से मनाया जायेगा ।संविधान दिवस मनाने के लिए विधी के छात्र छात्राओ मे गजब का उत्साह बना हुआ है।और छात्र छात्राए संविधान के मौलिक अधिकार के प्रति लोगो को जागरुक कर रहे है ।

Advertisements

विधी के छात्र छात्राओ ने लोगो को संविधान के मौलिक अधिकारो की जानकारी देते हुए बताया कि संविधान के मौलिक अधिकारो मे समानता का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार संस्कृति शिक्षा का अधिकार दिए गये है उनका कहना है कि वर्तमान समय मे संविधान मे आंशिक रुप से संशोधन की आवश्यकता है लेकिन इसके मूलतत्व को नष्ट नही करना चाहिए ।छात्र छात्राओ ने बताया कि भारत की अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए एक राष्ट्र एक संविधान का होना जरुरी है ।

छात्र छात्राओ का कहना है कि इन मौलिक अधिकार को संविधान मे करने का उद्देश्य कानून की सरकार स्थापित करना है ।मौलिक अधिकार देश मे तानाशाही शासन की स्थापना को रोकता है ।यहव्यक्ति व देश के सर्वपक्षीय विकास के लिए बहुत जरुरी है

Advertisements

You cannot copy content of this page