back to top

राजनांदगांव : सड़क दुर्घटना में पिता की मौत , दो बेटे घायल….

राजनांदगांव घुमका थाना क्षेत्र से एक बाइक में सवार होकर जा रहे पिता पुत्रों में से पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई ।दोनों बेटों के भी हाथ और पैर में फ्रैक्चर आने से उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Advertisements


जिला अस्पताल बसंतपुर स्थित पुलिस चौकी से मिली जानकारी में बताया गया कि आज सुबह लगभग 10:00 बजे खैरागढ़ थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को लाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही शिव नंदन साहू पिता स्व .रामा साहू 65 वर्ष की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो पुत्रों शैलेश तथा एक अन्य के साथ निवास ग्राम नगर का थाना घुमका से बाइक में सवार होकर निकला था वह लोग ठेलकाडीह के आस पास पहुंचे थे । ठेलकाडीह तथा सिंगारपुर के बीच उनकी टक्कर वेगनआर कार से हो गई। तुरत फुरत में पुलिस के पहुंचने से पूर्व सभी को 112 वाहन से बसंतपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page