back to top

राजनांदगांव : सड़क हादसे में पति गंभीर, पत्नी की मौत…

राजनांदगांव। सुकुदैहान क्षेत्र में शाम को सड़क दुर्घटना में तिलई निवासी श्रीमती बासनीन साहू की (60 वर्ष) की मौत हो गई । जबकि उनके पति भागीरथी साहू (64 वर्ष) को पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भागीरथी के सिर में चोटें आई है। इस दुर्घटना से गांव में मातम छाया रहा।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलटिकरी गांव से साहू दंपति अपनी बाइक से गांव तिलई लौट रहे थे कि कसारी व सुकुलदैहान के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए दोनों को तत्काल ही पेण्ड्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बासनीन धार्मिक व समाज के क्षेत्र में काफी सक्रिय रही। और वह गांव में ‘दाई’ के नाम से लोकप्रिय रही। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। शव को देख उनके परिजनों का बुराहाल रहा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रीमती बासनीन अपने पीछे एक पुत्र गौकरण साहू सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page