back to top

राजनांदगांव: “सत्ता में रहते स्कूलों की सुध नहीं ली, अब निरीक्षण के नाम पर दिखावा कर रही कांग्रेस”…

भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजनांदगांव दक्षिण मंडल के महामंत्री हिमांशु सोनवानी ने कांग्रेस के विद्यालय निरीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लोगों ने 5 वर्षों तक सत्ता का सुख भोगा, उन्हें तब न तो विद्यालयों की दुर्दशा दिखाई दी और न ही बच्चों की समस्याओं की चिंता हुई।

Advertisements

उस समय अपने ही क्षेत्र की ओर झांकने तक का समय नहीं था, लेकिन आज केवल राजनीतिक लाभ के लिए विद्यालयों का निरीक्षण कर बयानबाजी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मात्र ढाई वर्षों में शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और विद्यालयों के विकास के लिए जितनी गंभीरता से कार्य किया है, उतनी संवेदनशीलता कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में नहीं दिखा सकी। आज जो लोग आईना दिखाने की बात कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करना चाहिए।

हिमांशु सोनवानी ने कहा कि यदि टांकापारा विद्यालय में पेयजल, जल निकासी या भवन संबंधी कोई समस्या है तो भाजपा केवल आरोप लगाने की राजनीति नहीं करती, बल्कि संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषय उठाकर उसका समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए। भाजपा का उद्देश्य दोषारोपण नहीं, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान करना है और यही हमारी कार्यशैली है।

– हिमांशु सोनवानी
महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा
राजनांदगांव दक्षिण मंडल

Advertisements

You cannot copy content of this page