back to top

राजनांदगांव: हितग्राहियों को राशन कार्ड, आवास चाबी, जॉब कार्ड, केसीसी ऋण का किया गया वितरण…

ग्राम पंचायत सिवनीकला में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Advertisements
राजनांदगांव 08 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सिवनीकला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सिवनीकला, बिजनापुर, बिलहरी, चैतूखपरी, खैरा, खुर्सीपार, मोहारा, मुडिय़ा, पुरैना, रूवातला, सहसपुर, सेमहरा कुल 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।

 ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं शिकायतों से संबंधित 1488 आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें मांग से संबंधित 1485 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 3 आवेदन शामिल है। प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया गया। 

 शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 8 हितग्राहियों को राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत समयसीमा में आवास पूर्णता उपरांत 5 हितग्राहियों को चाबी, बिहान की 5 दीदियों को लखपति दीदी प्रमाणपत्र, 3 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के 3 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 3 किशोरियों को एचपीवी प्रमाण पत्र व 1 बच्चे को जन्म प्रमाणपत्र, खाद्य विभाग के इंडियन गैस एजेंसी सिवनीकला द्वारा 10 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को जाल व आइस बॉक्स, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा मोहारा द्वारा 6 किसानों को केसीसी ऋण तथा शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के 9 मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं नन्हे शिशुओं का अन्नप्राशन्न किया गया। इसके साथ ही शिविर स्थल पर विशाल रक्तदान तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

 सभी रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन, कृषि, उद्यानिकी, विद्युत, सहकारिता, स्वास्थ्य, परिवहन, वन, शिक्षा, मत्स्य, खाद्य, लोक निर्माण, पशुधन विकास, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग कुल 18 विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया। 

विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। 

शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री हीराराम वर्मा, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ श्री रामजी भारती, श्री अनिल सिन्हा, श्री जैन कुमार मेश्राम, श्री तेजलाल वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, तहसीलदार डोंगरगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी जनपद डोंगरगढ़ सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page