back to top

राजनांदगांव: समझौते के बाद फिर भड़का विवाद, बीयर की बोतल से युवक पर जानलेवा हमला…

राजनांदगांव, युवकों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को सुलझाने के लिए देर रात बैठक कर सुलह करायी गयी। बाद में अपने घरों की ओर लौटते वक्त एक युवक ने दूसरे पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया।

Advertisements

डोंगरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने से घायल को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पेन्ड्री भेजा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बधियाटोला से अछोली जाने वाले मार्ग पर दशरथ ठाकुर के तालाब के समीप युवकों के विवाद को समाप्त कराने बैठक रखी गयी थी‌।

पुलिस थाने मेंशिकायत दर्ज करायी गयी थी कि वार्ड क्रमांक 9 के निवासी युवक और उसके दोस्तों का विवाद आयुष सहारे एवं निलज टेम्बुलकर के साथ चल रहा है। इसी विवाद को खत्म करने 31 जुलाई की रात 10:30 बजे बैठक लेकर सुलह करायी गयी।

समझौते के बाद आर्यन लाउने मित्र के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके द्वारा गाली-गलौच करते हुए कहा गया कि तुम लोगों ने समझौता क्यों कराया ? आक्रोशित आयुष सहारे ने अपने हाथ में पकड़ी बीयर की बोतल को सड़क पर फोड़कर आर्यन लाउत्रे पर जान लेवा हमला कर दिया। बाएं हाथ की कलाई में गंभीर चोट से लगातार रक्त प्रवाह होने से इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पेन्ड्री भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page