
चुनाव से नई कार्यकारिणी का गठन फिरोज असांरी अध्यक्ष तथा शिवनारायाण धकेता एवं प्रिंस भाटिया सचिव एवं कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
राजनांदगांव । हाॅकी की नर्सरी राजनांदगांव में हाॅकी को प्रोत्साहित करने हेतु जिला हाॅकी संघ का आज 02 अक्टूबर 2026 को विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई साथ ही वार्षिक आमसभा की बैठक भी आयोजित कि गई
इस अवसर पर जिला हाॅकी संघ के नवनिर्वाचित पदधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी कि घोषणा पश्चात् प्रमाण पत्र का वितरण महापौर श्री मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ,वरिष्ठ हाॅकी खिलाडी श्री कुतुबुद्धीन सोलंकी ,श्री रमेश डकलिया,श्री एम वाय कुरैशी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक श्री अरुण शुक्ला छत्तीसगढ़ हाकी के पर्यवेक्षक श्री अनूप श्रीवास्तव एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक श्री ए एक्का (सहायक संचालक) सहित अन्य सदस्यो की उपास्थिति में आयोजित हुआ।
द सिंग होटल में आज 02 अक्टूबर को जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम निर्वाचन अधिकारी श्री गुनेंद्र कुमार साव के द्वारा विधिवत पदधिकारियो के नामो के घोषणा की गई जिसके तहत अध्यक्ष पद हेतु श्री फिरोज अंसारी , उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भुषण साव, श्री दौलत सिंग चंदेल सुश्री आशा थामस, सचिव पद हेतु श्री शिवनारायाण धकेता, सह-सचिव पद हेतु श्री महेंद्र सिंग ठाकुर , श्री अनुराज श्रीवास्तव,श्री गुणवंत पटेल,श्रीमती बबिता लिल्हारे को श्री वीरेंद्र सिंग भाटिया को कोषाध्यक्ष के आलावा कार्यकरिणी सदस्य पद पर श्री कुमार स्वामी,श्री गणेश प्रशाद शर्मा, श्री संदीप सिंग ग्रेवाल,श्रीमती शबनम बानो खान,श्री खुशाल यादव,सहित सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया इसके पश्चात्म हापौर श्री मधुसूदन यादव जी ने अपने उद्बोधन में जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राजनांदगांव को देशभर में हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। यहाँ की समृद्ध हॉकी परंपरा और खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने पूरे देश में शहर को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। यह गौरवशाली विरासत हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव शहर ने हमेशा हॉकी खेल को प्रोत्साहित किया है और आगे भी यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए हॉकी की इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे तथा इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
महापौर श्री यादव ने आश्वस्त किया कि हॉकी के विकास और खिलाड़ियों के हित में जब भी नगर निगम अथवा उनके व्यक्तिगत सहयोग की आवश्यकता होगी, वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अंत में उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री फिरोज़ अंसारी सचिव श्री शिवनारायण धकेता सहित जिला हॉकी संघ की पूरी कार्यकारिणी को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया जी ने अपने उद्बोधन में जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री फिरोज़ अंसारी को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, ईमानदार नेतृत्व और हॉकी के विकास के प्रति निरंतर किए गए प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से श्री फिरोज़ अंसारी को हॉकी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए देख रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिला हॉकी संघ ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएँ उपलब्ध हुई हैं। उनके प्रयासों से राजनांदगाँव की हॉकी को नई पहचान और नई दिशा मिली है।
श्री डाकलिया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले में हॉकी के विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा भविष्य में और भी अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री फिरोज़ अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि जिला हॉकी संघ की स्थापना 1969 से हुई है जो वर्तमान तक स्थापित है। आज जो सेंट्रल गवर्मेंट की नई खेल नीति है उसी के आधार पर जिला हॉकी संघ के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि विगत 10 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित टीम में हर वर्ग पर लगभग 5 से 10 खिलाड़ी भाग लेते आ रहे है। जिला हॉकी संघ आने वाले समय में सभी पदाधिकारी व वरिष्ठजनों के साथ मिलकर हॉकी को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।
छत्तीसगढ हाॅकी के पर्यवेक्षक श्री अनुप श्रीवास्तव और जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक श्री अरुण शुक्ला ने निर्वाचन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष नीलमचंद जैन,जगदीश ग्रोवर,कुलबीर सिंग भाटिया,ज्ञानचंद जैन,छोटे लाल रामटेके,राजेश यादव, धीरज मेशराम,मदन यादव,सूर्यकांत जैन,विष्णु अग्रवाल, चेतन वर्मा, हर्ष शर्मा,तुलसी राम सिन्हा,किशोर धीवर,मोहम्मद जावेद,दिलीप रावत,एम रवि राव,संतोष अवस्थी,मुकेश जायसवाल,सुधीर ठाकुर,ममता गुप्ता,दिग्विजय श्रीवास्तव,शेख महबूब कुरैशी,अनीश ख़ान, हेमू सोनी,शेख इब्राहिम (मुन्ना भाई) फ़रमान अली, करीम ख़ान,भारत भूषण पांडे,कमल चौरसिया,जितेंद्र सिन्हा, अभिनव मिश्रा, योगेश द्विवेदी,अनीस रजा,राजेश निर्मलकर,अफसाना खान,लतिका यादव,
कार्यक्रम का सफल संचालन विकाश वैष्णव व आभार प्रदर्शन शिवनारायाण धकेता सचिव जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव ने किया।










































