back to top

राजनांदगांव : सहायक शिक्षक विज्ञान, सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (कला एवं विज्ञान) की सीधी भर्ती के लिए पूरक सूची सत्यापन आज…

राजनांदगांव 13 जनवरी 2022। जिले में सहायक शिक्षक विज्ञान, सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (कला एवं विज्ञान) की सीधी भर्ती के लिए पूरक सूची सत्यापन के लिए जारी कर दी गई है। जिसका सत्यापन 15 जनवरी 2022 को सुबह 10 बजे से शासकीय डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक शाला बसंतपुर राजनांदगांव में किया जाएगा। सीधी भर्ती के लिए व्यापम द्वारा जारी वेब पोर्टल से प्राप्त सूची में अंकित अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन का कार्य किया जाएगा। संबंधितों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में सभी मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर पूरक सूची सत्यापन कार्य कराने कहा गया है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page