back to top

राजनांदगांव: सांसद माननीय संतोष पांडेय सोढ़ा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

राजनांदगांव- लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय शनिवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम सोढ़ा में आयोजित सामुदायिक भवन निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती शांति बंजारे, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी, मंत्री भागीरथी साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी, भाजयुमो मंडल महामंत्री भुनेश्वर जायसवाल, योग प्रशिक्षक लेखू राम, सरपंच गोकुल चंद्रवंशी, पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page