back to top

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे पहुंचे मोहला, अधिकारीयो से किया कोरोना की समीक्षा…

राजनांदगांव – कोरोना काल में जंहा जनप्रतिनिधियो का अपने कार्य क्षेत्र में दौरा कम हो गया है वहीं लोकसभा सासंद संतोष पांडे लगातार हर ब्लाक और अस्पताल का दौरा कर कोविड व्यवस्था का जायजा ले रहें है।

Advertisements

इसी तारतम्य में सासंद आज मोहला पहुंचे जंहा मोहला तहसीलदार कुलदीप ठाकुर ,जनपद के अधिकारी,NRLM के अधिकारी सहित ब्लाक चिकित्सा अधिकारी बी एल कोवाची भी उपस्थित रहें। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दिया कि कोरोना के संक्रमण में कमी आई है लाकडाउन से इसका लाभ जरूर मिला है पर अफवाह और भ्रम के कारण लोग टीका नही लगा रहें है।

सासंद संतोष पांडे ने उपस्थित भाजपा नेताओं से जन जागरूकता के लिए काम करने की अपील किया तथा जिला चिकित्सा अधिकारी से वनांचल में टीकाकरण को कैसे प्रभावी करें उसकी कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जारी होने की जानकारी देते हुए किसानों के खाद बीज का स्थिति का अवलोकन भी सासंद ने किया इस दौरान किसान मोर्चा भाजपा के भरत वर्मा साथ रहें।

मोहला वन विभाग के प्रतिक्षालय में जिला मंत्री नम्रता सिंह,पुर्व जिला उपाध्यक्ष खोरबहरा यादव,राजू टांडिया,शेखर मानिकपुरी,पोषण पुजारा,गुरू साहू आदि कार्यकरता सोशल डिस्टेंशन के साथ उपस्थित रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page