back to top

राजनांदगांव: सामाजिक कार्यक्रम से समाज में एकता बनी रहती हैः कुलबीर….

0 सिंगदई सर्किल कोसरिया यादव समाज द्वारा गीता जयंती समारोह का किया आयोजन

Advertisements

 *राजनांदगांव।*  सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यमों के एक-दूसरे से जुड़े आपसी भाईचारे बनाए रखना रहना ही एकता का परिचय देता है उक्त उद्गार बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सिंगदई सर्किल कोसरिया यादव समाज द्वारा विगत दिनों कोसरिया यादव सम्मेलन व गीता जयंती समारोह का आयोजन आलीखुंटा में कही। 

अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने यादव समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है, समाज के होनहार युवा खेल सहित अन्य कलाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश-विदेश में अपना परचम लहरा रहा है जो समाज का गौरव बढ़ा रहा है। गीता जयंती जैसे आयोजन कर सनातन गरिमा को प्रतिष्ठा देने का काम किया है जिसके लिए यादव समाज को पुनः बधाई देता हूं। सामाजिक कार्यक्रम होने से समाज में एकता और भाईचारे कायम होती है। कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व युवक-युवतियों और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगेन्द्र वैष्णव, अध्यक्ष विशारद यादव, पवन यादव, थनवार यादव, महेश यादव, मनोज यादव, शिवलाल यादव, सरपंच भगवान यादव, लोरिक यादव, सरपंच चमेली साहू उपसरपंच ओमप्रकाश साहू कुंदन चंदाकर शौर्य वैष्णव एवं महिला संगठन सहित बड़ी संख्या में स्वजाति भाई-बधु शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page