back to top

राजनांदगांव : सुशासन तिहार में जनमानस की समस्याओं का तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक किया जा रहा समाधान…

*सुशासन तिहार 2025*

Advertisements

*- श्री अशोक कुमार रजक को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड*

राजनांदगांव 18 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार में जनमानस की समस्याओं का समाधान तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल आम जनता के लिए हितकारी साबित हो रही है।

जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा श्री अशोक कुमार रजक को तत्काल श्रमिक कार्ड बनवा कर प्रदान किया गया। श्री अशोक कुमार रजक ने श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। आवेदक के आधार कार्ड से जांच करने पर पाया गया कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बना हैं।

आवेदक को आधार कार्ड, बैंक खाता एवं आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ कार्यालय बुलाकर पात्रतानुसार धोबी प्रवर्ग में पंजीयन किया गया एवं श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। श्री अशोक ने श्रमिक कार्ड प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को श्रमिक कार्ड मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Advertisements

You cannot copy content of this page