back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये शिविर जून से अगस्त 3 माह के पेंशन का होगा भुगतान…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 29 सितम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक प्रातः 11ः30 से दोपहर 3ः30 बजे तक वार्डो में शिविर

Advertisements

8 अक्टूबर को वार्ड नं. 11 में, 9 अक्टूबर को वार्ड नं. 12 व 13 में, 10 अक्टूबर को वार्ड नं. 14 में एवं
11 अक्टूबर को वार्ड नं. 15 मे शिविर

राजनांदगांव 7 अक्टूबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जून से अगस्त 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 29 सितम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 8 अक्टूबर को राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिए ओव्हर ब्रिज के नीचे निगम औषधालय में, 9 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं. 12 व गौरीनगर वार्ड नं. 13 के लिए सार्वजनिक मंच गौरीनगर में, 10 अक्टूबर को बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिए वेसलियन स्कूल में एवं 11 अक्टूबर को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिए राम मंदिर बी.एन.सी.मिल के पास में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर आयोजित किये जायेगे।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक उपस्थित होकर माह जून से अगस्त 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page