back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 21 दिसम्बर से 17 जनवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर…

3 जनवरी को वार्ड नं. 18,19,23,44 व 45 में, 4 जनवरी को वार्ड नं. 47 एवं 5 जनवरी को वार्ड नं. 49 में

Advertisements

राजनांदगांव 1 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह नवम्बर का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 21 दिसम्बर 2023 से 17 जनवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 3 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आंदन विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 में, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में, कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये आंगनबाडी भवन सतनामी पारा कौरिनभाठा में, 4 जनवरी को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में एवं 5 जनवरी को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड़ में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11: 30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page