back to top

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन ने एमसीएमसी के मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण…

लोकसभा निर्वाचन-2024

राजनांदगांव 05 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन ने कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे। सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया सेंटर में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के केस पर ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। 

उन्होंने पेड न्यूज तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनिटरिंग एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया सेंटर में संधारित पंजी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, उप संचालक जनसंपर्क एवं सचिव एमसीएमसी डॉ. उषा किरण बड़ाईक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page