back to top

राजनांदगांव : स्वच्छता दीदियां घर-घर पहुंचकर मतदान के लिए कर रही जागरूक…

लोकसभा निर्वाचन 2024

Advertisements
राजनांदगांव 05 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में ग्रामों से लेकर शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता दीदियों द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के साथ जनसमान्य को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

स्वच्छता दीदियां घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने पाम्पलेट का भी वितरण कर रहीं है। इसके साथ ही मतदाताओं से मतदान करने शपथ पत्र में हस्ताक्षर भी करवा रहीं है। स्वच्छता दीदियां लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 26 अप्रैल को वोट देकर अपने मताधिकार का उपयोग करने, साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ले रहीं है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page