back to top

राजनांदगांव : सामान्य सभा के दौरान कांग्रेस पार्षद ऋषि शास्त्री अपनी मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे…

राजनांदगांव नगर पालिका निगम में आज सामान्य सभा के दौरान कांग्रेस पार्षद ऋषि शास्त्री सदन में अपनी मांग को लेकर सदन छोड़कर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए उनका कहना है कि मेरे वार्ड की समस्या को लेकर मैंने कई बार धरना प्रदर्शन आंदोलन किया ।

वहीं कमिश्नर सहित अधिकारी मुझे लिखित में आश्वासन देते रहे की 7 दिन में आपका काम चालू होगा पिछली बार 31 जुलाई को लिखित में फिर ही आश्वासन दिया गया की 7 दिन में काम चालू होगा या वर्षा ऋतु के बाद होगा लेकिन आज भी स्थिति जस की तस होने के कारण मैं सदन को छोड़कर सदन के बाहर धरने पर बैठ रहा हूं ।

Advertisements

You cannot copy content of this page