back to top

VISION TIMES : छात्राओं को चाकलेट देकर बाहर मिलने बुलाने वाला प्रिंसिपल निलंबित…

छग के जशपुर में शिक्षा के मंदिर से गंभीर मामला सामने आया है। आत्मानंद स्कूल मनोरा के प्राचार्य आर बी निराला पर यौन उत्पीड़न के आरोप की पुष्टि हो गई है। एक दर्जन से अधिक स्कूली शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

Advertisements


पीड़ित छात्राओं के अनुसार शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को प्राचार्य ने अपने चेंबर में अश्लील गाने पर डांस कराया था। वहीं गलत तरीके से छूने एवं आपत्तिजनक बातें करने की पुष्टि भी प्रशासन की विशेष जांच में हुई है। इसके अलावा प्रिंसिपल आर बी निराला छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था। पीड़ित छात्राओं, स्कूल कर्मियों की शिकायत के बाद प्रशासन की जांच में आरोपो की पुष्टि हुई है।

इस पुरे मामले ने छग के शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है। दुनिया का कोई इंसान नहीं सोच सकता कि स्कूल हमारे बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं है। स्कूल सेफ नहीं है ऐसी धारना न बने, इसके लिए शासन-प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों को सोंचना होगा। प्रिंसिपल पर आरोपी की पुष्टि के बाद कलेक्टर ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page