back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 23 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2023 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर…

27 अक्टूबर को वार्ड नं. 7 व 9 में, 28 अक्टूबर को वार्ड नं. 12 व 13 में एवं 30 अक्टूबर को
वार्ड नं. 15,16 व 17 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 25 अक्टूबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह सितम्बर का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 23 अक्टूबर 2023 से 10 नवम्बर 2023 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 27 अक्टूबर को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये हॉस्पिटल परिसर शंकरपुर में, 28 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जिम शिक्षक नगर में व गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरीनगर में एवं 30 अक्टूबर को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राम मंदिर बी.एन.सी.मिल के पास में, ठा.प्यारेरलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह सितम्बर 2023 की पेशन का लाभ लेने के साथ साथ विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान में भाग लेने की अपील की है।

उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page