
राजनांदगांव 11 मार्च 2022। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा सी-मार्ट संचालन के लिए 17 मार्च 2022 अपरान्ह 3 बजे तक इच्छुक संस्थाओं व फर्म से मोहरबंद प्रपत्र में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। पूर्व में इस संबंध में प्रपत्र 22 फरवरी 2022 तक आमंत्रित की गई थी। जिसे बढ़ाते हुए 17 मार्च 2022 किया गया है। इस संबंध में नियम एवं शर्तों की जानकारी कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव के सूचना पटल पर एवं वेबसाईट पर उपलब्ध है।
Advertisements

Advertisements










































