back to top

राजनांदगांव: सुरगी चौकी पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो आरोपी जेल भेजे गए…

राजनांदगांव जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी सुरगी ने शांति भंग करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी सुरगी क्षेत्र में एक महिला एवं उसके बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दस्तयाबी की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा महिला और उसके परिजनों के साथ विवाद एवं हंगामा किया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने और संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका उत्पन्न हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज कुमार सोरी (30 वर्ष) एवं प्रकाश सोरी (27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोटेरा थाना डौंडीलोहारा जिला बालोद को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार किया गया।

आरोपियों को माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद दोनों को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page