back to top

राजनांदगांव : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 28 दिसम्बर को…

राजनांदगांव 25 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण 28 दिसम्बर को सभी विभागों के प्रथम अपीलीय अधिकारियों, जनसूचना अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण की कार्यशाला जिला स्तर पर आयोजित की गई है।

Advertisements

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का प्रशिक्षण की कार्यशाला जिला कार्यालय राजनांदगांव के सभाकक्ष में दोपहर 12.30 बजे से प्रारंभ होगी। सभी संबंधितों को कार्यशाला में निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। सभी अपीलीय अधिकारी एवं जनसूचना अधिकारी समय-सीमा की बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग से जुडऩे के बजाय जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में उपस्थित होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page