back to top

राजनांदगांव : स्कूलों में आहाता निर्माण के लिए 34 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी…

राजनांदगांव 20 मई 2021। सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत ने दो विकासखंड के स्कूलों में आहाता निर्माण के लिए 34 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

Advertisements

मानपुर विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सहपाल में आहाता निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, प्राथमिक शाला बोदरा, कोतरी, मोरचुल, पुसेवाड़ा में आहाता निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपए और हाई स्कूल सिवनी में आहाता निर्माण के लिए 7 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसी प्रकार छुईखदान विकासखंड के प्राथमिक शाला खैरबना में आहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page