back to top

राजनांदगांव: स्ट्रीट लाईट सुधार कार्य में लगी नगर निगम के एक वाहन को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, हादसे में एक लाईनमेन जख्मी…

राजनांदगांव 29 मई 2021- पार्रीनाला तिराहे पर शनिवार को स्ट्रीट लाईट सुधार कार्य में लगी नगर निगम के एक वाहन को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक लाईनमेन जख्मी हुआ है। वहीं निगम के वाहन चालक और एक अन्य लाइनमेन हादसे में बाल-बाल बच गए। 

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम के सीमा पर स्थित पार्रीनाला तिराहे पर आज सुबह नगर निगम के विद्युत विभाग के कर्मी स्ट्रीट लाईट को सुधारने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने तिराहे पर खड़ी वाहन को ठोकर मार दी। जिसके चलते वाहन पलट गई।

बताया जा रहा है कि सुधार कार्य के दौरान वाहन में चालक और दो लाईनमेन सवार थे। ट्रक चालक की संभवत: निगम के वाहन पर नजर नहीं पड़ी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Advertisements

You cannot copy content of this page