back to top

राजनांदगांव : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान – कलेक्टर…

कलेक्टर ने ग्राम सेम्हरादैहान जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के घर उनके परिजनों से की भेंट
प्रस्तावित अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृतियों को सहेजना हम सभी का कर्तव्य
कलेक्टर से ठाकुर प्यारेलाल सिंह के परिजनों ने उनके जीवन से जुड़ी बातें की साझा

राजनांदगांव 26 मई 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के घर उनके परिजनों से भेंट की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। उनके परिजनों से आत्मीय भेंट के दौरान कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान है।

Advertisements

उनके विचार एवं आदर्श समाज के लिए प्रेरक और मार्गदर्शी हैं। देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृतियों को सहेजना हम सभी का कर्तव्य है। उनके अवदान का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव स्थित बीएनसी मिल के मजदूर एकजुट हुए और अंग्रेजी शासन के खिलाफ वर्ष 1920 में प्रदेश का प्रथम लंबा सफल आंदोलन हुआ था। उनके परिजन श्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यहां की मिट्टी उनकी जन्मभूमि है और यहां उनकी यादें बसी हुई है। उन्होंने कलेक्टर से ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जीवन से जुड़ी बातें साझा की।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने उनके परिजनों से गांव की समस्याओं एवं समाधान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्राम में प्रस्तावित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उनके परिजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने वहां तालाब गहरीकरण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दिए। उन्होंने कहा कि जल्दी तालाब बन जाने पर पानी रिचार्ज हो सकेगा। उन्होंने सांस्कृतिक भवन के रख-रखाव के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि गांव में अच्छा गौठान होना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी श्री एस घोष, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत, बीपीएम श्री सुशील श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page