back to top

राजनांदगांव : स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों से 7 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 30 जून 2023। राजनांदगांव, खैरागढ़-गण्डई-छुईखदान एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में संचालित छात्रावास व आश्रम के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मानदेय के आधार पर निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों से 7 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित की गई है।

Advertisements

 चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र स्थापित नहीं या शासकीय चिकित्सक पदस्थ नहीं है, वहां निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक से अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

आवेदित निजी पे्रक्टिशनर चिकित्सक के पास मान्यता प्राप्त संस्था से एमबीबीएस अथवा बीएएमएस की डिग्री तथा विधिवत जीवित पंजीयन होना आवश्यक है। इच्छुक निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक समस्त जानकारी एवं आवश्यक अभिलेख सहित सादे कागज पर आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page