back to top

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

⁕ सोमनी पुलिस की कार्यवाही
⁕ हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफतार।
⁕ घटना में प्रयुक्त चाकू को किया गया जप्त।

Advertisements

राजनांदगांव। दिनांक 07.02.2025 को ग्राम मनगटा मण्डई में आरोपीगण गुपेश साहू, भावेश राव, भुलउ तीनो मिलकर ग्राम मनगटा के प्रमोद ठाकुर के साथ वाद विवाद कर रहे थे जिसे मुतजर्रर देवेन्द्र सेन द्वारा समझाया गया था, जिस बात से गुस्सा होकर मुतजर्रर जब अपने घर जा रहा था कबीर कुटी के पीछे पहूचा ही थी तभी तीनो आरोपी गुपेश साहू, भावेश राव, भुलउ
एक राय होकर देवेन्द्र सेन को अशलील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से आरोपी गुपेश साहू और भावेश राव द्वारा देवेन्द्र सेन को पकडने पर भुलउ द्वारा अपने पास रखे चाकु से मुतजर्रर देवेन्द्र सेन के पीठ के नीचे 02 बार वार किया है, भीड को आता देखकर आरोपीगण वहॉ से भाग गये,

जिसकी रिपोर्ट पर थाना सोमनी में धारा 296,106 बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान आरोपीगण गुपेश साहू उर्फ छोटा, आकाश निर्मलकर उर्फ भुलउ उर्फ मामा को हिरासत में लेकर आरोपी आकाश निर्मलकर उर्फ भुलउ उर्फ मामा से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया

जो घटना दिनांक को देवेन्द्र सेन के साथ वाद विवाद का बदला लेने जान से मारने की नियत से गुपेश साहू उर्फ छोटा एवं भावेश राव द्वारा देवेन्द्र सेन को पकडने पर अपने पास रखे चाकू से 02 बार मारना एवं भीड आते देखकर से वहॉ से भागना तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को वही पास में बन रहे मकान में रखे खपरैल में छिपाना बताये जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपीगण द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड भर भेजा गया है। प्रकरण में एक आरोपी का गिरफतारी करना शेष है।

      उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, प्र0आर0 हेमंत अनंत, डूलेश्वर साहू, आर0 कालीचरण देशमुख, चंद्रप्रकाश हरमुख, सहबाज सिद्धिकी, गुलाब चंद्राकर एवं थाना सोमनी स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page