back to top

राजनांदगांव : हेमा साहू हुए कन्यादान शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

राजनांदगांव जिला अंतर्गत परमालकसा की रहने वाली एवं कन्यादान फाउंडेशन की सोमनी ब्लॉक अध्यक्ष हेमा साहू जो की विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में समाज सेवा करते है। साथ ही अभी कन्यादान फाउंडेशन के साथ नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओ और लड़कियो को मासिक स्वच्छ्ता से जागरूक करती है।

और साथ ही रक्तदान और दुर्गा वाहिनी, छात्र युवा मंच इत्यदि बहुत सारे संस्थाओ और स्वयं से समाज में अच्छे कार्य निःशुल्क और निःस्वार्थ भाव से करते है। उनके उतकृष कार्य को देखते है उन्हें लखनऊ उत्तरप्रदेश में कन्यादान शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर आशीष चतुर्वेदी,

मिस यूनिवर्स टेलेंटेड 2019 – 20 राष्ट्रीय सरंक्षक डॉ नीम पंत जी, संस्था के संस्थापक ऋषि सरदाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश यादव एवं हमारे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष विनोद टेम्बुकर उपस्तिथ थे। एवं अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। हेमा साहू के माता पिता एवं उनके सहयोगी ने उन्हें बधाई दी एवं उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने के शुभकामनाएं भी दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page