back to top

राजनांदगांव : 10 लाख गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में लगातार नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर पुलिस विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने का कार्य भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के चिचोला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा के अंतिम छोर में स्थापित पाटेकोहरा आरटीओ बैरियर के पास अवैध रूप से गांजा तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो गांजा तस्करों के पास से कुल 196 किलो गांजा और एक इनोवा गाड़ी जप्त की है।जप्त की गई गांजे की कीमत लगभग 10 लाख आंकी गई है जिसे आरोपी महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page